हैलेट, कार्डियोलॉजी व चेस्ट हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल को कैंपस के अंदर ही अंडरपास द्वारा जोड़ने हेतु, अंडरपास निर्माण की मांग
कानपुर नगर।गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से उनके विधानसभा में स्थित कार्यालय में भेंट कर, एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित विषय पर विस्तृत माँग पत्र सौंपा।
विधायक जी ने सीएम योगी से कहा कि, कानपुर नगर स्थित हैलट (लाला लाजपत राय) चिकित्सालय, एल.एल.आर. कार्डियोलॉजी संस्थान तथा चेस्ट हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल को आपस में जोड़ने हेतु विशेष अंडरपास निर्माण की तत्काल स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें क्योंकि,ये तीनों अस्पताल न केवल कानपुर बल्कि पूरे प्रदेश एवं आसपास के 16 से 17 जनपदों के लिए जीवनरक्षक चिकित्सा केंद्र हैं। और हमारे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जनता का विश्वास काफी बढ़ गया है जिसके कारण पिछली सरकारों में 500 की मात्र, होने वाली ओपीडी के बजाय, आज 5000 से भी ज्यादा ओपीडी होती है। जहां प्रतिदिन हजारों गंभीर मरीज उपचार हेतु पहुँचते हैं। विशेषकर हृदय रोगियों के लिए समय पर उपचार जीवन और मृत्यु के बीच निर्णायक भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि हृदय रोगी को समय रहते कार्डियोलॉजी संस्थान पहुँचाया जाए तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है। कैंसर के पेशेंट को आकस्मिक हार्ट अटैक होने की दिशा में कार्डियोलॉजी पहुंचना और कार्डियोलॉजी के हार्ट अटैक के पेशेंट को अन्य गंभीर बीमारियों में आकस्मिक तुरंत हैलट या कैंसर या चेस्ट हॉस्पिटल पहुंचना बहुत बड़ा काम होता है। मजबूरी में लोगों को अस्पताल कैंपस से बाहर निकाल करके, जीटी रोड के माध्यम से अति जाम वाले मार्ग से स्ट्रेचर या एम्बुलेंस पर पेशेंट को ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है जिसमें भीषण जाम के कारण से, कई बार गरीबों की जान चली जाती है। और असहाय परिवार,कुछ नहीं कर पाता। जबकि पूरे कैंपस को भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए, तो पूरे कैंपस के अंदर, यह चारों हॉस्पिटल है। परंतु चारों हॉस्पिटल में बाउंड्री होने से, एक-दूसरे अस्पताल में प्रवेश संभव नहीं हो पता ।तब मजबूरी में बाहरी बेहद हैवी ट्रैफिक वाले मार्ग से,पेशेंट को बगल के ही हॉस्पिटल,यानि उक्त अपने ही कैंपस के अंदर जाने की मजबूरी होती है। जिससे समय की बर्बादी के कारण कई कई बार, गरीब की जान स्ट्रेचर या एंबुलेंस में ही चली जाती है। और हम सब लोग, लाचारी में देखते रह जाते हैं।

विधायक ने सीएम योगी को बताया कि कई बार मरीज अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देता है, मानवता शर्मसार होती है और परिवारों को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ता है। हैलट से कार्डियोलॉजी तथा वहां से चेस्ट हॉस्पिटल तक और कार्डियोलॉजी से, उक्त तीनों हॉस्पिटल में मरीज को ले जाना एक संघर्ष बन चुका है।जहां हर मिनट की देरी मरीज की जीवन रक्षा की संभावनाओं को कम कर देती है।
श्री मैथानी जी ने मा. मुख्यमंत्री से कहा कि यदि इन चारों प्रमुख अस्पतालों को अंदर ही अंदर, जोड़ने हेतु,एक अंडरपास का निर्माण करा दिया जाए, तो एम्बुलेंस और स्ट्रेचर को निर्बाध मार्ग मिलेगा।समय की महत्वपूर्ण बचत होगी और असमय होने वाली अनेक मौतों को रोका जा सकेगा।यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा अति संवेदनशील सकारात्मक निर्णय होगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने विधायक को सकारात्मक अग्रिम कार्रवाई को आश्वस्त किया।



