बिलरियागंज में परीक्षा व्यवस्था ध्वस्त: बिना प्रश्नपत्र लौटे शिक्षक, शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल



आजमगढ़। जनपद के शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज में सोमवार को प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों की वार्षिक परीक्षा भारी अव्यवस्था और लापरवाही के बीच शुरू हुई। कई विद्यालयों के शिक्षक प्रश्नपत्र ही नहीं ले सके और बिना पेपर के ही अपने-अपने विद्यालय लौटने को मजबूर हो गए। इस घटना ने शिक्षा विभाग की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




