आजमगढ़,सिधौना/ मेहनाजपुर
जनपद आजमगढ़ के कुबां पी.जी.कॉलेज दरियापुर नेवादा मेहनाजपुर आजमगढ़, सूरज नाथ सिंह ऑडिटोरियम हॉल में कर्ण इण्डिया फाउंडेशन के तत्वाधान में दुर्गा शक्ति फेलोशिप एवं साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ ० जी०एन० सिंह सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पदम् प्रकाश सिंह पूर्व डी० जी० पी० उ०प्र०,पीयूष सिंह, सपरिवार सदस्यों के बीच वार्षिक कर्ण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें 50 छात्राओं को साइकिल एवं फेलोशिप एवं सावित्री कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु कंप्यूटर दिया गया। तथा साथ ही संकाय में प्रथम स्थान पाने वाले प्रति छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार ‘ प्रकाश सिंह अवॉर्ड ‘ तथा पेयजल जल के लिए वाटर कूलर प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो० अभिमन्यु यादव ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो० देवेंद्र प्रताप सिंह, अन्य प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन डॉ० राणा प्रताप सिंह ने किया।