

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवती की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 2026 को प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला में मुकदमा संख्या 54/2026 धारा 103 (1)/123 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि यह घटना 4/5 मार्च 2026 की रात की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




