पूर्व विधायक ने कहा सपा की जन कल्याणकारी भावना से प्रभावित होकर थामा सपा का हाथ।।
आजमगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सगड़ी अभय नारायण पटेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रेरित होकर अपने समर्थकों संग सैफई में अखिलेश यादव के घर पर आजमगढ़ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि भाजपा में पीडीए के हितों की लगातार उपेक्षा से परेशान होकर तथा अग्निवीर, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे को देखते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी में घर वापसी की। उनके साथ एकमी सिंह पटेल पूर्व प्रमुख, परदेसी राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर श्याम बहादुर यादव, देवनाथ यादव, यश पाल पटेल, नदीम अख्तर, आलोक पटेल, लल्लन, सुरेंद्र बहादुर, एजाज अहमद, शैलेंद्र यादव, दानिश भी उपस्थित रहे।


उनके घर वापसी का आजमगढ़ समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया है। यह जानकारी अशोक यादव प्रवक्ता समाजवादी पार्टी ने दी।



