उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के दो वर्षीय कार्यकाल पर बधाई: अजय राय के साथ 2027 में खोलेंगे ‘विजय का सुनहरा द्वार – अयाज खान अच्छू

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 26 दिसंबर 2025 (एक्सक्लूसिव स्पेशल रिपोर्ट): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने आज अपने दो वर्षीय कार्यकाल पूरा किया, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। 23 दिसंबर 2023 को प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह यह जिम्मेदारी संभालने वाले अविनाश पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ‘न्याय योद्धा’ अयाज खान अच्छू जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पूर्व प्रभारी, कांग्रेस सेवा दल के सोशल मीडिया एक्स-चेयरपर्सन एवं यूपी कांग्रेस के पूर्व सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं,अविनाश पांडे एवं अजय राय को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दो वर्षीय कार्यकाल यूपी कांग्रेस के पुनरुद्धार की चमकदार कहानी है। आंतरिक कलह और फंडिंग जैसी चुनौतियों को पार करते हुए, संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक मजबूत नींव बनी। यह 2027 विधानसभा चुनावों में ‘विजय का सुनहरा द्वार’ खोलेगी। लाखों कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रेरणा है कि कांग्रेस हमेशा मजबूत रही और अब और सशक्त हो रही है!”संगठन सृजन अभियान: तीन चरणों में मजबूत नींव रखेंग।

यह अभियान छह जोनों (पश्चिम, ब्रज, अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, रोहिलखंड) में चला, जिसमें जोनल दौरे, जिला समीक्षाएं और 20 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति का लक्ष्य था। अच्छू ने इसे “किसानों के खेत जैसा बताया गहराई से बोया बीज अब फलने को तैयार। महिलाओं, पिछड़े वर्गों (जाट, गुर्जर, पासी, निषाद, लोधी) और युवाओं को जोड़कर अविनाश पांडे-राय की दूरदर्शिता ने पार्टी की जमीनी पकड़ 30% मजबूत की।दो वर्षीय प्रमुख उपलब्धियां: चुनौतियों से विजय तक2023-2024: ‘संवाद यात्रा’ से नेहरू-गांधी विचारधारा फैलाई। अयोध्या में धार्मिक एकता का संदेश। इंडिया गठबंधन में 17 सीटें लड़ीं; लोकसभा चुनावों में 7 सीटें जीतीं, 10 पर द्वितीय स्थान।2024: 6 दिसंबर को संगठन सृजन अभियान शुरू; पांच स्तरीय ढांचा (बूथ से प्रदेश) तैयार।2025: 100 दिनों में पुनर्गठन, पंचायत चुनाव अभियान, सपा गठबंधन पर सकारात्मकता। लखनऊ कार्यशाला, ‘धरोहर’ श्रृंखला, जाति-मीटिंग्स। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारी; 2027 में 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान। युवा-महिला कार्यकर्ताओं में 30% वृद्धि।अच्छू ने अजय राय की जोनल बैठकें, जिला गठन और टीमवर्क की विशेष सराहना की। राहुल-प्रियंका गांधी ने भी बधाई दी।2027 की ओर नई शुरुआत: 6280 कार्यकर्ताओं की भागीदारी, 58 शहरी इकाइयों का गठन और SIR अभियान से पार्टी जन-केंद्रित बनी। अच्छू बोले यह मेहनत रोजगार, वोट सुरक्षा और सामाजिक न्याय पर केंद्रित रही। कांग्रेस का परिंदा उड़ान भर रहा,2027 में ‘विजय का सुनहरा द्वार’ खुल जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *