बड़े जनाआधार वाले वर्ग को किया जा रहा गुमराह, पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हो रहा अन्याय- पुरुषोत्तम सिंह वर्मा

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ 26 जुलाई

पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान के द्वारा राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव को लेकर लंबी चर्चा हुई, इसके साथ ही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए,पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह वर्मा ने कहा कि देश में पिछड़े वर्ग के लोगों की आबादी लगभग 60% से अधिक है और इस वर्ग के लोगों ने देश के विकास में एक अहम भूमिका निभाई है। जिसमें पिछड़ा वर्ग के लोगों के कठिन परिश्रम से देश में आत्मनिर्भरता आई है और इस वर्ग की सर्वाधिक आबादी होने के कारण यह वर्ग देश में सरकार के निर्माण में भी अपनी हम भूमिका का निभाता है, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े जना आधार वाले वर्ग को आज भी राजनीतिक लोगों के द्वारा कहीं ना कहीं इस वर्ग के साथ छलावा किया जा रहा है,अगर मिसाल के तौर पर देखें,तो लोकसभा और विधानसभा की सीटों में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।जबकि पिछड़े वर्ग के लोगों को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत आरक्षण दिया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री अंबिका प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम इस अपने मंच के माध्यम से सरकार से यह मांग करते हैं कि पंचायती राज की व्यवस्था के अनुरूप लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में भी अनुपातिक आरक्षण व्यवस्था को मान्यता दी जाए,ताकि पिछड़ा वर्ग भी जैसे सभी क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका को निभा रहा है। उसी तरह से राजनीति के क्षेत्र में भी अपना योगदान देकर समाज को और देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर कर सके।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य उप नेता विधान मंडल वीरेंद्र चौधरी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजबहादुर समेत डॉक्टर आर.जे.वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,रामसेवक वर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,राष्ट्रीय महामंत्री अंबिका प्रसाद मौर्य,राष्ट्रीय संगठन मंत्री ज्ञान सिंह कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल निषाद एवं लखनऊ के जिला अध्यक्ष लालजी गुप्ता सहित मुस्ताक अहमद एवं राम महेश यादव समेत संस्था के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *