सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर बिहार के नए डिप्टी सीएम बन सकते हैं,मोहम्मद ज़मा खान

Politics बिहार

बिहार के राजनीतिक गलियारों से सभी राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा देने वाली खबर सामने आ रही है।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है,बिहार के नए डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी मोहम्मद ज़मा खान को मिल सकती है,बता दें मौजूदा बिहार की NDA सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री हैं,ज़मा खान, और CM नीतीश कुमार के सबसे करीबी भी माने जाते है ज़मा खान,वहीं बिहार में अल्पसंख्यक विभाग में मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद से ही ज़मा खान ने तमाम तरह के मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बेहतर कार्य भी किए है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ज़मा खान के नाम का जल्द ऐलान कर सकती है। भाजपा सरकार और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार सरकार में बड़े बदलाव भी देखे जा सकते हैं, वहीं अगर बात की जाए आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तो अगर भाजपा सरकार ने ज़मा खान का नाम डिप्टी सीएम के लिए ऐलान कर दिया,तो उत्तर प्रदेश में भी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी मुस्लिम डिप्टी सीएम चेहरा घोषित करना मजबूरी बन सकता है,बड़े बदलाव नज़र आ सकते है,क्योंकि मुस्लिम समाज का भरोसा भाजपा सरकार के प्रति बढ़ सकता है,भाजपा का जो नारा है सबका साथ सबका विकास तो वो नारा एकदम सटीक साबित होगा और भाजपा का एक फैसले से विपक्षी पार्टियों की भी नींद उड़ सकती है।

चाहे वो समाजवादी पार्टी हो कांग्रेस पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी हो सभी के लिए 2027 का चुनाव एक बड़ी चुनौती भी साबित हो सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की राजनीति में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी सरकार बनाई,लेकिन किसी मुस्लिम चेहरे को डिप्टी सीएम नहीं बनाया।

वहीं भाजपा का ये कदम कहीं न कहीं विपक्ष की नींद उड़ा सकता है।विपक्षी पार्टियों के तमाम दावों और सेक्युलर होने के दावों पर पानी फेर सकती है,,भाजपा सरकार..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *