कागजों में सिमटा आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान, धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती

National

कागजों में सिमटा आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान, धीमी प्रगति पर डीएम ने दिखाई सख्ती।

आजमगढ़। जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर पात्र लाभार्थियों के अधिकतम गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अंत्योदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को घर-घर सूचना देकर कैंप में बुलाएं और उनका कार्ड बनवाएं।
साथ ही बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम/बीपीएम, सीडीपीओ और सप्लाई इंस्पेक्टर को आपसी समन्वय से अधिक लंबित गांवों में विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगले सप्ताह तक जिन आशा कार्यकत्रियों, कोटेदारों या संबंधित कर्मियों की आईडी की प्रगति सबसे कम पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने भी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *