दहेज के खिलाफ मिसाल: आजमगढ़ में ₹101 के कन्यादान से हुई सादगीपूर्ण शादी



आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के लखमीपुर गांव में एक शादी समाज के लिए प्रेरणा बन गई। ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव और उनकी पत्नी गीता यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव का विवाह बिना दहेज के सिर्फ ₹101 के कन्यादान में संपन्न कराया।
12 मार्च को अंबेडकरनगर के बीवीपुर भूसौली गांव में रेखा यादव के साथ यह शादी सादगी से हुई। परिवार का कहना है कि दहेज और फिजूलखर्ची समाज की बड़ी बुराई है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है।
इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास दहेज प्रथा खत्म करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।




