पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन

पुलिस कार्यालय एवं थाना नगर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा ‘शौर्य सभागार’ का उद्घाटन किया गया।
आज श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन, आजमगढ़ में परेड की सलामी एवं निरीक्षण
सर्वप्रथम एडीजी महोदय द्वारा पुलिस लाइन, आजमगढ़ में भव्य परेड की सलामी ली गई। टोलीवार परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जवानों का अनुशासन एवं टर्नआउट शस्त्र संचालन की दक्षता मार्च-पास्ट की एकरूपता एवं समन्वय
कमांड एवं नियंत्रण प्रणाली प्रशिक्षण की गुणवत्ता
एडीजी महोदय द्वारा परेड की सराहना करते हुए बल को उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने एवं नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के निर्देश दिए गए। शौर्य सभागार” का उद्घाटन परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित “शौर्य सभागार” का विधिवत उद्घाटन किया गया।
जहां सभागार में प्रमुख रूप से
• लगभग 700 से अधिक व्यक्तियों की बैठने की क्षमता
• आधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था
• विभागीय गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आधिकारिक बैठकों हेतु उपयुक्त
• पुलिस कर्मियों के सामूहिक संवाद एवं प्रेरणा हेतु समर्पित स्थल
एडीजी महोदय ने इसे पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
➤ पुलिस लाइन की शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण
एडीजी महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया, जिनमे
निर्माणाधीन भवन आरटीसी बैरक पुलिस स्टोर मेस एवं सैलून जीडी कार्यालय गणना कार्यालयडायल-112 कार्यालय
डीसीआर एमटी शाखा कम्प्यूटर लैब नन्हे सितारे” कॉरिडोर, अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, शस्त्र एवं संसाधनों का संधारण, वाहनों की स्थिति तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➤ अपराध गोष्ठी का आयोजन
पुलिस लाइन निरीक्षण के उपरांत एडीजी महोदय द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई—
• लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
• महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही
• साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी सुदृढ़ता
• संगठित अपराध एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई
• वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी
• कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं जनविश्वास में वृद्धि
➤ जनसुनवाई कार्यक्रम
एडीजी महोदय, डीआईजी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई की गई।
• फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
• संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
• गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
➤ पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ का निरीक्षण
जनसुनवाई के पश्चात पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया। निम्न शाखाओं का अवलोकन किया गया—
अभिलेखों के अद्यतन संधारण, डिजिटलीकरण की प्रगति एवं कार्यों की पारदर्शिता पर विशेष बल दिया गया। इसी दौरान थाना नगर कोतवाली का निरीक्षण
तत्पश्चात थाना नगर कोतवाली का निरीक्षण किया गया।
थाना कार्यालय मालखाना बैरक मेस शौचालय मिशन शक्ति कार्यालय अभिलेख
का परीक्षण किया गया। मालखाने में जब्त माल की सुरक्षित प्रविष्टि, लंबित माल के निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशील व त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए। वहीं उपस्थित अधिकारीगण निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, प्रशिक्षणाधीन एएसपी श्री प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



