गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या कांड से जुड़ा था मामला।


आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 7 सितंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते धनारबांध गांव निवासी 22 वर्षीय युवक जयहिन्द की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
जांच के दौरान आरोपियों की गिरोहबंद आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने पर 18 मार्च 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत नया अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुजही चट्टी के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र (45) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी




