तालकटोरा में नशे का खेल! पुलिस संरक्षण में गांजा बिक्री का आरोप, नाबालिगों पर मंडरा रहा खतरा

Crime उत्तर प्रदेश

पुलिस संरक्षण में तालकटोरा में चल रहा नशे का खेल!

लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित एम.आई.एस चौकी इलाके में नशे के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। डबल पुलिया कमेटी हॉल के आसपास खुलेआम गांजा बेचे जाने की चर्चा ने स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध धंधे को कथित रूप से “मासिक सुविधा शुल्क” के जरिए संरक्षण मिलने की बात कही जा रही है, जिससे यह कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में शब्बीर उर्फ कल्लू नामक व्यक्ति द्वारा खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस नशे के जाल में नाबालिग बच्चों को भी फंसाया जा रहा है। आरोप है कि स्कूली उम्र के बच्चे आसानी से नशे के संपर्क में आ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार इस संबंध में शिकायतें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *