जीएसटी टीम की छापेमारी में 30 लाख की टैक्स चोरी उजागर, 20 लाख मौके पर जमा कराया


आजमगढ़। शहर के चौक क्षेत्र में शुक्रवार को जीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहारी जी मंदिर के पास स्थित एक पेंट की दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर छापा मारा। असिस्टेंट कमिश्नर मैनेजर चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने दोपहर से जांच शुरू की, जो देर शाम तक चली। दुकान के साथ ही मुकेरीगंज स्थित गोदाम पर भी टीम ने जांच की। इस दौरान कई सामानों के वैध अभिलेख नहीं मिले। जांच में करीब 30 लाख रुपये की टैक्स चोरी सामने आई, जिसमें से 20 लाख रुपये मौके पर ही जमा करा लिए गए। टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई है।




