चोरी का खुलासा करने वाली बरदह पुलिस टीम सम्मानित, चार कर्मियों को प्रशस्ति पत्र


आजमगढ़। चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करने पर बरदह थाना पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना की। 17/18 मार्च की रात रात्रि चेकिंग के दौरान गोड़हरा बाजार में पुलिस ने एक बाइक पर सवार चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में चोरी के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने मेंहनगर व देवगांव क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। सम्मान समारोह में थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया




