तमसा नदी में छात्रा का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

National

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव में 17 वर्षीय छात्रा शिवांगी प्रजापति की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

15 मार्च की शाम लापता हुई छात्रा का शव 17 मार्च को तमसा नदी में मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने और मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुरुआती शिकायत के बावजूद पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की, जिससे समय पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
परिवार का दावा है कि एक संदिग्ध युवक से पूछताछ में आपत्तिजनक चैट भी मिली, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी डॉ. अनिल कुमार से मिलकर हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *