कंधई बाजार की घटना पर नपे एसओ, सदर विधायक की एसपी से हुई मुलाकात के बाद हुआ एसपी का एक्शन…
होली के दिन रंग खेलने के दौरान मंदिर पर रंग गिरने के मामले में हुई युवकों की बेरहमी से पिटाई पर एक्शन हुआ है…
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कंधई थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से थाने के चार्ज से हटा दिया है।

कल सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पीड़ित युवकों के साथ एसपी से मिलकर इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही की मांग की थी.



इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक ने थाने के एक दरोगा और 4 सिपाहियों को इस मामले में लापरवाही बरतने पर किया था लाइन हाजिर…
सदर विधायक की पहल पर पीड़ितों के मन में जगी है न्याय की उम्मीद।



