अपराधियों पर प्रशासन की सख्ती: तीन और शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित, अब तक 69 पर कार्रवाई



आजमगढ़। जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अनुमति के बाद तीन और लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त व निलंबित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 69 शस्त्र लाइसेंस पर कार्रवाई हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन निवासी सुरेश दुबे का एसबीबीएल बंदूक लाइसेंस तथा रौनापार थाना क्षेत्र के पूराबालनारायण निवासी राकेश कुमार यादव का रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। वहीं सरायमीर थाना क्षेत्र के सड़वाहा निवासी आद्या चौहान का राइफल लाइसेंस निलंबित किया गया है।
पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके पास शस्त्र बने रहना जनहित के विपरीत पाया गया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




