गुंडा एक्ट में 5 आरोपियों पर कार्रवाई, थानों में साप्ताहिक व पाक्षिक हाजिरी के आदेश जारी

National

गुंडा एक्ट में 5 आरोपियों पर कार्रवाई, थानों में साप्ताहिक व पाक्षिक हाजिरी के आदेश

आजमगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस ने गुंडा किस्म के अपराधियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने पांच आरोपियों के खिलाफ उ.प्र. गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी नीरज कुमार को दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर कोतवाली थाने में हाजिरी देनी होगी। मुबारकपुर के मलिक सुदनी निवासी सुनील कुमार को छह माह तक हर सप्ताह मुबारकपुर थाने में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है। निजामाबाद के तिग्गीपुर निवासी सज्जू उर्फ शहजाद को दो माह तक 15-15 दिन पर निजामाबाद थाने में उपस्थित होना होगा।

वहीं जीयनपुर के खास निवासी शेरू उर्फ मोहम्मद महफूज को दो माह तक साप्ताहिक हाजिरी देने तथा तहबरपुर के टीकापुर निवासी सुरेन्द्र यादव को दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *