आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल के सेंट जेवियर्स स्कूल स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार को तकरीबन 11 बजे के आसपास अचानक से आग लग गई।

घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। क्षेत्रीय जेई सहित अतिरिक्त कर्मचारी व फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पा लिया।


लापरवाही पाए जाने पर बोले पहुंचे सीएफओ विवेक शर्मा ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को फटकार सहित सावधानी बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कूड़े के चलते यह आग लगी।



