देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा बना रहे,इसके लिए मांगी गई दुआ

National

 

रमजान के पवित्र मौके पर जनपद आजमगढ़ के गोधना ग्राम सभा,ब्लाक पवई,थाना पवई,तहसील फूलपुर में जामा मस्जिद मोहम्मदिया में उन्नीस रमजान को हाफिज अब्दुर्रहमान और हाफिज अप्फान दोनों ने मिलकर तीस पारा कुरान मुकम्मल करके तरावीह पढ़ाई।

और सिनियर हाफिज अबू सहमा भी मौजूद रहे,तमाम लोगों ने मिलकर तरावीह की नमाज अदा किया।कुरान मुकम्मल कर के तरावीह की नमाज अदा करने के बाद देशभर के लोगों के लिए अमन चैन और शांति और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

जब कीआज अमेरिका इसराइल और ईरान के बीच जंग का दसवां दिन है,हमारे देश की गुटनिरपेक्षता दोनों मुल्कों को संयम बरतने की अपील की और हाफिजो को मिठाई भेंट की गई और सभी नमाजियों भी मिठाईयां दी गई।

 

असफाक अहमद (वरिष्ठ पत्रकार)

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र आजमगढ़ एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *