दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं Azamgarh Icon के तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

National

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं Azamgarh Icon के तत्वाधान में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

 

आजमगढ़। दिनांक 02 मार्च को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं Azamgarh Icon के संयुक्त तत्वाधान में मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा सिंह ने की।

समारोह में जिले की कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में संगीता तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्र, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, सुनील विश्वकर्मा (हुनर संस्थान), महामंत्री समर सिंह, छात्र नेता अविनाश सिंह बंटी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह को संगीतमय बनाने में Swaram Band के तुषार सिंह एवं उनकी पूरी टीम की लाइव परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया। इसके अलावा प्रियंशु सोनार, संतोष एवं मनस्वी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था की कोषाध्यक्ष प्रतिभा द्विवेदी, मंत्री अनीता सिंह, संगीता, अन्नू सिंह, रीना सिंह, किरण श्रीवास्तव, सुजाता, रीता, कुसुम जायसवाल, नीरज सिंह सहित संस्था के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *