अतरौलिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार हुआ



आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को उ0नि0 मायापति पाण्डेय एवं उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराही पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति धुनकपुरा अंडरपास से ग्राम मंडोही अंडरपास के नीचे मौजूद है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब 12:35 बजे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध असलहों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।




