भोरमऊ पुलिया के पास युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस हुआ बरामद।



आजमगढ़। जनपद के थाना फूलपुर पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 की रात व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साबिर पुत्र अबुल हसन निवासी ग्राम नेवादा, थाना फूलपुर (उम्र लगभग 26 वर्ष) को भोरमऊ पुलिया से पहले खोजापुर मार्ग पर स्थित बाउंड्री के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने मु0अ0सं0 62/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




