लावारिस पशु के कारण डिवाइडर से टकराई कार कई लोग बुरी तरह घायल

उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

रानी की सराय थाना क्षेत्र पास भीषण सड़क हादसा, चार घंटे के जटिल ऑपरेशन से बची वरिष्ठ पत्रकार की जान

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रायपुर के अचानक सड़क पर आए अनियंत्रित लावारिस पशु के कारण एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में राष्ट्रीय न्यूज सर्विस के ब्यूरो चीफ एवं हिंद एकता टाइम्स के चीफ एडिटर आफताब आलम, उनके पुत्र अजमत शेख, बॉम्बे अलमीरा के मालिक अहमद राजा शेख तथा चालक लुकमान अलाउद्दीन शामिल थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। गंभीर रूप से घायल आफताब आलम को शहर के बिलरिया की चुंगी स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एच.एम. सर्जिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
यहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. फरहान अहमद की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। बुधवार रात करीब चार घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन को डॉ. फरहान अहमद ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव से सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार दर्ज किया गया।
अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय टीम की तत्परता एवं समन्वय ने आपातकालीन परिस्थितियों में कुशल नेतृत्व की मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने डॉ. फरहान अहमद और एच.एम. सर्जिकल हॉस्पिटल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता से अब आजमगढ़ में ही उच्च स्तरीय उपचार संभव हो रहा है।
यह घटना जहां एक ओर सड़क पर लावारिस पशुओं की समस्या और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश देती है, वहीं दूसरी ओर समर्पित चिकित्सकों की सेवा भावना और उत्कृष्ट चिकित्सा कौशल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *