राजधानी लखनऊ के विज्ञानपुरी कॉलोनी में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पिता ने तलाक के बाद दूसरी शादी की थी।महानगर के विज्ञानपुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक पिता ने सौतेली बेटी को चाकू गोदकर मार डाला। आरोपी ने किचन में रखे दो अलग अलग चाकू से वार किया था। बेटी को बचाने आई उसकी मां भी हमले में घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रिपोर्टर -मन्नजित सिंह