11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता को किया गुमराह, केवल जनता को दिया महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली-लोकदल

Politics उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी के 11 साल पूरे होने को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई चरम पर , रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, दालें, सब्जियाँ और अन्य रोजमर्रा की चीजों की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। किसानों की हालत खराब है, किसानों को लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। कर्ज के बोझ और प्राकृतिक आपदाओं ने उन्हें आत्महत्या तक के कगार पर विवश कर दिया है।देश के करोड़ों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकारी भर्तियों में देरी, निजी क्षेत्रों में छंटनी और नौकरी की अनिश्चितता ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।
सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त शासन” के दावे करती रही,जो खोखली साबित हुई।देश में भाजपा सरकार ने इन वर्षों में विकास के जितने दावे किए गए, वे ज़्यादातर प्रचार तक ही सीमित रहे हैं। जमीनी स्तर पर हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। जनता अब जाग चुकी है, कि असली विकास आंकड़ों और विज्ञापनों में है, ज़मीनी हकीकत में नहीं। लोकतंत्र की असली ताक़त जनता होती है, और अब वक्त है कि वह इन वादों और हकीकत के बीच का अंतर जनता समझाए।
वह इन वादों और जमीनी सच्चाई के बीच का फर्क समझ चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब वह अपने वोट के अधिकार से देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *