सिधौना /आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ के निहोरगंज बाजार में श्री रामजियावन गुप्ता के आवास पर वैदिक मंत्रों के साथ अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज दिन शनिवार को हुआ। संगीतमय रामायण के धुन को सुनकर वहां पर उपस्थित सभी श्रद्धालु एवं बाजार वासी भक्ति के गीत में झूम गये ।संगीतमय रामायण के धुन में सभी नाचने गाने लगे राम जियावन गुप्ता अपने पुरोहित सहित रामायण कहने वाले सभी को अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। संगीतमय रामायण कहने वाले सुरेश सुहाना, लाल बहादुर जी धर्मराज मास्टर ,सोमारू , कौशल,अमित, संजीव दीक्षित,रहे। जिनके रामायण गायन से पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। पूजा कार्य वैदिक मंत्रों के साथ पंडित राम प्रसाद मिश्रा के द्वारा संपन्न किया गया।