आजमगढ़,समाजवादी पार्टी के जनपद के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव जी के मार्गदर्शन में व लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूरज राजभर की अध्यक्षता में बैठक की गई और महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।मासिक बैठक संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी के काले कारनामों को जनता में उजागर करने के लिए बैठक की गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ने जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी, उनके बताए हुए रास्ते व उनका जीवन संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही मानव मात्र का कल्याण होगा और सामाजिक न्याय मिलेगा। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महापुरुषों का अपमान करना जानती है भाजपा सरकार के लोग कहते कुछ और करते कुछ है भाजपा सरकार के सभी नारे बोगस और खोखले साबित हुए हैं भाजपा की सरकार में दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों,बेरोजगारों, बुनकरों के साथ अन्याय हो रहा है और यह सरकार तमाशा देखने का काम कर रही है।
भाजपा सरकार में बेरोजगारी,महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और महंगाई और भ्रष्टाचार की आग में देश और प्रदेश जल रहा है। भाजपा सरकार को पीडीए के लोग उखाड़ कर फेंकने का काम करेंगे और आने वाले सन् 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार होगी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सूरज राजभर ने कहा कि चक्रवर्ती राष्ट्रवीर सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी ने उस समय संघर्ष किया जब देश पर मुगलों ने अपना राज्य और आधिपत्य स्थापित कर लिया था उनके खिलाफ महाराजा सुहेलदेव जी ने लड़ाई लड़कर सामाजिक न्याय दिलाने के लिए और मानवता के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया और महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की यादें और उनके विचार सदियों तक अमर रहेंगे उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष- सूरज राजभर ने संगठन में नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। सूरज राजभर में नव नियुक्त पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के माध्यम से उन्हें मनोनयन देकर उनका उत्साहवर्धन किया और नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अजीत कुमार राव,राजेश यादव, कुणाल मौर्य, आशुतोष चौधरी, जीएस प्रियदर्शी, अखिलेश राजभर, कपिल देव मौर्य, शुभम तिवारी,शैफ खान,रामरतन मौर्य, मनीष पाल, मुन्ना राजभर, शरद यादव, घनश्याम यादव, मनप्रीत राजभर, विजय यादव,विपिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।