महेंद्र सिंह बने AAP शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,शिक्षा भवनों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे सड़क पर संघर्ष

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ 18 अक्टूबर

आगामी चुनावों की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है बीते बुधवार को प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में प्रादेशिक सम्मेलन हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।इसके बाद संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कुछ बड़े पदों पर नियुक्ति कर संगठन मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया । पेशे से शिक्षक महेंद्र सिंह पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर शिक्षकों के हक की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। यूपी के सभी जिलों में शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार कर पार्टी को नई धार देने का काम करेंगे। पार्टी के पुराने संघर्षशील कद्दावर नेता महेंद्र सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।नेता महेंद्र सिंह पार्टी में शुरुआती समय से जुड़े हुए हैं, पार्टी ने इन्हें कई बड़ी जिम्मेदारी दी,जिन्हें बखूबी इन्होंने निभाया और संगठन को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दिया ।

शिक्षक नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा भवनों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेंगे,उच्चाधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा .पिछले दिनों शिकायत मिली कि कुछ शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों का अपमान किया गया ऐसे अधिकारियों को उन्हीं की भाषा में समझाया जाएगा किसी भी कीमत पर शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वंशराज दुबे बने AAP उत्तर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता

आम आदमी पार्टी ने अपने संघर्षशील व तेज तर्रार नेता वंशराज दुबे को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। वंशराज दुबे छात्र राजनीति के समय से आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ‌CYSS के अध्यक्ष पद पर रहते हुए छात्रों के हक की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। पेशे से अधिवक्ता वंशराज दुबे की अगुवाई में पार्टी ने पहले भी युवाओं और नौजवानों की लडाई लड़ने का काम किया है।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद संगठन विस्तार कर पार्टी की नीतियों को यूपी के घर घर में ले जाने का संकल्प लिया है।

संगठन विस्तार की दिशा में सर्वेश मिश्रा को चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी गई

सर्वेश मिश्रा की अन्ना आंदोलन से ही सक्रिय भागीदारी रही है , वह निरंतर आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत करने का कार्य करते रहे हैं, मौजूदा समय में राष्ट्रीय टीवी पैनलिस्ट की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं।

बोईशाली सिन्हा बनी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा

आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन विस्तार के क्रम में बोईशाली सिन्हा को पुनः सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पहले से ही पार्टी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को उत्तर प्रदेश के अंदर मजबूत करने वाली बोईशाली सिन्हा को पार्टी ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमान सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *