कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

State's उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आजमगढ़:कृषि महाविद्यालय कोटवा के बी एस सी कृषि के द्वितीय वर्ष के छात्र चार दिन का शैक्षणिक भ्रमण कर वापस महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान छात्रों के साथ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ प्रकाश यादव एवं डॉ आकांक्षा तिवारी थे। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को लखनऊ में केंद्रीय औषधीय एव सगंध पौधा संस्थान, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली तथा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उत्तराखंड का भ्रमण कराया गया जहाँ छात्रों को विभिन्न तरह के तकनीकी ज्ञान के बारे में बताया गया। केंद्रीय औषधीय एव सगंध पौधा संस्थान में छात्रों को औषधीय पौधों की प्रजातियां एव औषधीय पौधों के उपयोग की तकनीकी के बारे में अवगत कराया गया। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में पॉलीहाउस तकनीक से विभिन्न तरह की वनस्पति, पौध संरक्षण तथा वनस्पति प्रजातियों को दिखाया गया। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में गन्ने की बुआई की तकनीकियां तथा प्रजातियां को दिखाया गया साथ ही साथ विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि प्रौद्योगिक सूचना केंद्र तथा केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला को दिखाया गया। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विभागों की प्रयोगशाला, संग्रहालय, पुस्तकालय, नार्मन बोरलॉग फसल अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र, जैविक खेती प्रक्षेत्र तथा शैक्षणिक डेरी फार्म का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान सभी छात्र काफी उत्साहित थे तथा छात्रों ने अपने विषय से संबंधित जानकारी ग्रहण की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *