आजमगढ़। जिले के युसूफपुर खानपुर गांव के ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले आरोपी को पीट पीट कर अधमरा कर दिया।
तो वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
बतादें कि जिले के युसूफपुर खानपुर गांव स्थित ननिहाल में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीया बच्ची को एक युवक उठा कर भागने लगा। बच्ची की मां ने छत से देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाने के बाद ग्रामीणों ने युवक की जम कर पिटाई की। फिर बच्चा चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव निवासी शाह आलम की पत्नी अपने चार वर्षीया बच्ची फातिमा को लेकर ईद मनाने के लिए अपने मायके फूलपुर कोतवाली के युसूफपुर खानपुर गांव गई थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे फातिमा ननिहाल में घर के सामने चबूतरे पर खेल रही थी।