कलेक्ट्रेट कार्य अवधि के बदलाव की जिलाधकारी ने दी जानकारी
आजमगढ़। शासन द्वारा निर्देश आने के बाद सभी जिलों में कलेक्ट्रेट कार्य अवधि में बदलाव किया गया जिस के क्रम में आज आजमगढ़ में भी य जानकारी दी गई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि दिनांक 01 मई 2023 से 30 जून 2023 तक जनपद आजमगढ़ में कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व/कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों/चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व/फौजदारी अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट का कार्य समय प्रातः 6.30 बजे अपरान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बीच पूर्वान्ह 9.30 से 10.00 बजे तक मध्यावकाश (लंच ब्रेक) भी रहेगा। समस्त कार्यालय तथा कोषागार का कार्य समय पूर्ववत प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगा।