महिलाओं को हर कानूनी सलाह देने के लिए बोर्ड प्रतिबद्ध- आंचल निगम
लखनऊ। सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड की लखनऊ इकाई द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं को जागरूक करने उनके प्रति हो रहे अत्याचार पर कानूनी सलाह देने तथा गरीब महिलाओं की हर स्तर पर मदद करने को लेकर वार्ता हुई। लखनऊ इकाई की अध्यक्षा आंचल निगम ने बोर्ड के गठन के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड में देश के गरीब लोगो को जस्टिस मिल पायेगा और महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति बल दिया जाएगा। भारत देश जहां लगातार अपनी नई नई नीतियों को बना रहा है वही बोर्ड के माध्यम से देश के नागरिकों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य के बारे में जागरूक किया जाएगा। सोशल जस्टिस बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड है जिसमें गरीब लोगो से बिना किसी भेद भाव रखे, उनको उनका अधिकार दिलाने में मदद करता है तथा महिलाओ पर हो रहे अत्याचार को रोकने के साथ-साथ सामाजिक न्याय बोर्ड देश के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता बोर्ड की लखनऊ इकाई द्वारा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए केंद्रीय पदाधिकारियों ने भी भाग लिया, जिनमें एन.पी. आनंद, महेश कुमार, वृजेंद्र गोस्वामी, रीता दिओल और सीमा सिंह गौर शामिल थे। लखनऊ जिला टीम के पदाधिकारियों में तृप्ति शुक्ला, वीना खुराना, सुधा वर्मा, रानी गुप्ता, चंदर भसीन, राजेंद्र कुमार सिंह, तरुण साहनी और रोबिन गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लखनऊ की सेवाभावी महिलाओं शशि रावल, लता श्रीवास्तव, डॉ. जागृति गुप्ता, नेहा गिहार और अर्चना को भी सम्मानित किया गया।