आजमगढ़
भारतीय जनता पार्टी लालगंज व आजमगढ़ ने संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली और उपचुनाव मिल्कीपुर में प्रचण्ड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां खिला कर खुशी जाहिर किया।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली और उपचुनाव मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है।भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन रात अथक परिश्रम किया है। कार्यकर्ताओ के पुरुषार्थ और अथक परिश्रम से दिल्ली में सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। मोदी के नेतृत्व में देश पुनः विकास के पथ पर अग्रसर होगा और विकसित भारत की संकल्पना की पूर्ति होगी।भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली जीत ये बताती है कि दिल्ली की जनता और मुफ्त की चीजों से ऊपर उठ कर विकास चाहती है और अरविन्द केजरीवाल के मुफ्त के लुभावने वादे से मुक्त होना चाहती है। ये जीत आप और उनके नेताओं कार्यकताओं के घमंड को दिल्ली की जनता आज उनको हरा कर तोड़ दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल,अजय यादव,प्रमोद राय,जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा,अवनीश चतुर्वेदी,योगेंद्र यादव,अंकुर राय,मनीष सिंह,मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह,बृजेश राय,राजू राजभर,शिवम राय आदि उपस्थित रहे।