नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पूजा स्थल का किया निरीक्षण, पूजा स्थल की व्यवस्थाओं की सराहना की

Politics उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा सचिव नगर विकास विभाग श्री अजय कुमार शुक्ला के साथ (शुक्रवार) सायं 06ः30 बजे लखनऊ में गोमती नदी किनारे स्थित लक्ष्मण मेला स्थल एवं कुड़िया घाट में छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।नगर विकास मंत्री ने कहा कि छठ पर्व पर शहर के विभिन्न घाटों पर पूजा की जाती है, वहीं राजधानी के इस प्रख्यात स्थान पर छठ पूजा पर अनेक नागरिक एकत्रित होते है। विगत वर्षा की भाँति नगर निगम लखनऊ द्वारा विभिन्न आवश्यक व्यवस्थायें जैसे कि घाट की साफ-सफाई, घाट की सीढ़ियों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की व्यवस्था, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सेनिटाईजेशन, एंटीलार्वा, फॉगिंग, पेयजल की व्यवस्था, टूटे स्थानों/रेलिंग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जा रही है। पूजन स्थल पर विशेष फॉगिंग कराई जा रही है, जिससे मच्छरों से छुटकारा पाया जा सके।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि पूरा घाट साफ-सुथरा है, पानी भी स्वच्छ दिख रहा है और साथ ही विद्युत लाइट की भी व्यवस्था की गयी है। मा. मंत्री जी ने मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।मंत्री एके शर्मा द्वारा पूजा स्थल पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की सराहना की गयी तथा विशेष सफाई एवं उच्च कोटि की प्रकाश व्यवस्था बनाये रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त पूजा स्थल पर कार्यरत सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे परिश्रम के साथ बेहतर कार्य करते रहने हेतु कहा गया।नगर विकास मंत्री द्वारा पूजा घाटों एवं आसपास की विधिवत् साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित कराने एवं पूजा के दौरान पूजा सामग्री को नदी के जल में प्रवाहित न हो, इसके प्रबंध करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिए नदी के अंदर अर्पण कलश स्थापित करने के भी निर्देश दिए।नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि छठ पूजा घाटों में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, कूड़ेदान एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग से बचने के लिए जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए घाट के पास ही मोबाइल टॉयलेट एवं पोर्टेबल टायलेट लगाये जाए और इनके सफाई का भी ध्यान रखा जाए साथ ही सामुदायिक शौचालयों को भी निरन्तर साफ-सुथरा रखा जाए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छठ पर्व को स्वच्छ त्यौहार के रूप में मना रही है। इस बार की छठ पूजा जीरो वेस्ट छठ पूजा के रूप में होगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और वस्तुओं का प्रयोग करें और किसी भी तरह की प्लास्टिक के बने उत्पाद का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि इस पर्व में महिला, पुरूष एवं बच्चों की भागीदारी बहुतायत में रहती है। इस दृष्टि से उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से मिलकर किये जाए। कोई भी श्रद्धालु व बच्चे नदी के गहरे जल में न जाने पाए, इसके लिए नदी में व्यवस्थित बैरीकेटिंग कराई जाए।इस दौरान उन्होंने छठ पूजा स्थलों में उपस्थित सफाई कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी त्यौहार एवं पर्व हमारी भारतीय संस्कृति एवं समाज से गहराई से जुड़े हुए हैं। इसमें निरन्तर आपका सहयोग मिल रहा है और साथ ही पुण्य के भी भागीदार बन रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे पर्व के दौरान हमारी टीम सफाई के साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देगी।निरीक्षण के दौरान नगर निगम लखनऊ के अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (आर.आर./ईएम) मनोज प्रभात, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *