फूलपुर पवई के सपा के विधायक रमाकांत यादव से मिलने आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 अगस्त को आजमगढ़ आयेंगे। वे इटौरा जेल में बंद फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात करेंगे।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 अगस्त को सुबह 10 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 2 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कारागार में बंद सपा विधायक रमाकान्त यादव से जेल में पहुंचकर मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात जनपद भ्रमण करने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।