स्व0 मुलायम सिंह यादव के बाद चाचा शिवपाल को दी गई समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शिवपाल यादव को दी गई समाजवादी पार्टी में सबसे बड़ी जिम्मेदारी तो वहीं 42 लोगों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकारणी की टीम का गठन कर दिया है। चाचा शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव बने रहेंगे। अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को बनाया गया है। इसके अलावा 14 राष्ट्रीय महासचिव बी टीम में शिवपाल यादव को शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य भी राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है तो वही आज़मगढ़ जिले से राम आश्रय विश्वकर्मा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई।