लखनऊ। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी शर्कील हैदर की इलाज के दौरान मंगलवार को केजीएमयू में मौत हो गई।
उसे 22 अगस्त 2021 को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद था। उसका केजीएमयू में इलाज चल रहा था। उसे कई प्रकार की बीमारियां थीं।
शकील लखनऊ में रहकर मुख्तार अंसारी का नेटवर्क संभालता था। उसने पांच बीघे के प्लाट को आधार बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया था। इसके बाद कई लोगों को प्लाट बेच दिया था।
लेकिन जब खरीदारों को जानकारी हुई तो उन्होंने आपत्ति दर्ज करवाई तब उसके गुंडों ने उन्हें धमकाया था। शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में करीब आठ से 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे बीते साल अगस्त में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गंभीर बीमार होने पर उसे केसीएमयू में भर्ती कराया गया।