भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन
आज़मगढ़: बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जनपद में नगर पालिका द्वारा कुछ ही स्थानों को छोड़कर शहर में कही पर भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है जिससे अलाव की समस्या के चलते चैराहे पर रहने और आने जाने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की इस कार्यशैली से नाराज भाजपा आज़मगढ़ जिलाउपाध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी को पत्र देकर शहर के सभी मुख्य चौराहो पर अलाव की जलवाने की मांग की। वहीं अजय सिंह ने कहा कि नगर पालिका के अंदर कुछ स्थान छोड बाकी अन्य चौराहे पर अलाव की कोई व्यवस्था नही जिसके चलते काफी ठंड में लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वही भाजपा नेता ने यह भी कहा कि शहर के अंदर मुख्य- मुख्य स्थानों पर जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था की जाय ताकि लोगो को ठंडक से राहत मिल सके। वही जिलाधिकारी ने ठंड के चलते जनपद में हो रही अलाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आश्वासन देते हुए व्यवस्था की बात कही है।