फकीर महिला के गहने लेकर अचानक हो गया फरार गुस्साई महिला ने धार्मिक पुस्तक को ही लगा दिया आग
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में मुख्य कस्बा के चक काजी मोहल्ले में आज दिन में करीब 1:30 बजे फकीर लोगों में ताबीज बांट रहा था और अपनी तरफ से झाड़ फूंक कर लोगों से पैसे भी ले रहा था। इसी मोहल्ले की निवासिनी अनामिका उर्फ अन्नू के घर भी गया। वहां उसने महिला को मुस्लिम धार्मिक पुस्तक व ताबीज दिया। इसके बाद बातचीत करते हुए उसको मानसिक रूप से अपने वश में किया, फिर महिला का जेवर मांगा। महिला ने जब जेवर दिया तो कुछ परेशानी बता कर पीने का पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेने गई तो फकीर गहने लेकर भाग गया। जिस पर महिला आक्रोशित हो गई। फकीर की खोजबीन के बाद नाराज होकर उसके द्वारा दी गई धार्मिक पुस्तक को घर के बाहर ही महिला जलाने लगी। पास पड़ोस के लोग जब यह करते देखे तो उसका विरोध किए। तनाव बढ़ने पर मौके पर सरायमीर थाना पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई। थोड़ी देर बाद ही एसपी अनुराग आर्य थाने पर पहुंच गए। महिला व उसके भाई को थाने पर ले आया गया। महिला के भाई पर आरोप है की उसी की शह पर पुस्तक में लगाई गई। वही दूसरा पक्ष भी थाना पहुंचा। मामले में गुफरान पुत्र जफर काजी की तरफ से तहरीर दी गई थी। राम का आरोप है कि अनु और उसका भाई सोनू पुत्र स्व ज्वाला प्रसाद जायसवाल ने क़ुरान ए शरीफ़ पुस्तक को आग लगाई जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दे समझा-बुझाकर सब को शांत कराया।