आजमगढ। सपा मुखिया के आजमगढ़ आने से ठीक पहले पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
जैसे ही खबर उठी थी सपा मुखिया अखिलेश यादव रमाकांत यादव से आजमगढ़ जेल में मिलने आ रहे हैं वैसे ही पुलिस ने कार्यवाही तेज करते हुए आज रमाकांत यादव के बहू की संपत्ति को कुर्क कर दिया । आज रमाकांत यादव की बहू आशा यादव के घर की कुर्की की गई। जिसमें कुल 13 लाख रूपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है। वहीँ पुलिस द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई से रमाकांत समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बतादें कि सपा विधायक कई मामलों में केस दर्ज होने के बाद इन दिनों आजमगढ़ जिला कारागार में बंद हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रमाकांत से मिलने 23 अगस्त को आजमगढ़ आ रहे हैं। अखिलेश के आगमन की तैयारियां सपा के लोग कर रहे है, इसी बीच कोर्ट से आदेश लेकर पुलिस ने रमाकांत यादव की बहू आशा यादव के घर की कुर्की की है। बताया जाता है कि मैगना में चलने वाले एक ठेके से बड़ी संख्या में अवैध शराब का रैपर मिला था। इसमें आशा यादव सहित 7 लोगों को आरोपित किया गया था। अन्य आरोपी जेल में हैं। जबकि आशा यादव फरार चल रही हैं। इस मामले में आशा यादव सहित 7 के खिलाफ पवई थाना में मुकदमा दर्ज है। घटना में लिप्त अन्य आरोपी जेल में हैं जबकि आशा यादव फरार चल रही हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा करते हुए हाजिर होने के लिए डुगडुगी पिटवाई थी। लेकिन आशा यादव न तो गिरफ्तार हुईं और न ही अदालत में हाजिर हुईं। जिसेके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रमाकांत यादव के दीदारगंज थाने के सरावा चकगंजली शाह स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्वार्थ ने बताया कि आशा यादव के घर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है। जिसमें कुल 13 लाख रूपये की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गई है।