भड़के भाजपाई,कहा बे वजह रोड किनारे खड़े वाहनों का काटा जा रहा चालान
आजमगढ। जिले मे वाहनों के आनलाइन चालान कटने से लोग पहले भी परेशान थे अब भी परेशान है। लेकिन आज एक भाजपा पदाधिकारी के वाहन का चालन कटने के बाद भाजपाई भड़क गए और घंटो हंगामा काटा। किसी तरह से यातायात निरीक्षक ने मामले को संभाला। भाजपा पदाधिकारी मुन्ना मद्वेशिया मातबरगंज क्षेत्र से चालव लेकर बाइक से जा रहे थे। मातबरगंज चौराहे पर बिना हेलमेट की बाइक को देखकर यातायात पुलिस ने चालान काटा। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी ने इसकी जानकारी महामंत्री को दी। आरोप है कि इस दौरान यातायात सिपाही ने अपशब्द कहा। जिसके बाद महामंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुचे और हंगामा काटना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओ के पक्ष में व्यापारी भी लामबंद हो गये और आरोप लगाया कि सड़क किनारे खडे उनक वाहनो का भी जबरन चालान काटा जा रहा है।
इसके बाद भाजपाई नेता और भी भड़क गए भाजयुमो महामंत्री किशन सिंह इतना बढ़ गया कि निकाय चुनाव की दुहाई देने लगे। उन्होने कहा निकाय चुनाव सर पर है और आप आम जनता का चालान काट रहे हे। आप वोट दिलाएंगें आप लोग सरकार बदनाम करने का काम कर रहे हैं लोग का सर फोड देंगे वोट कैसे देंगे है। मामला बढता देख यातायात निरीक्षक मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को संभाला।