आजमगढ़। फिर एक बार देखने को मिली भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की गुंडई अभी कुछ ही दिन नहीं बीते की भाजपा आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां ध्रुव सिंह अपना दबदबा दिखाते हुए अपने ही पार्टी के लोगों को जोरदार धक्का मारकर गिरा दिए थे। वहीँ अब फिर एक बार भाजपा के नेताओं की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद ,आजमगढ़ भाजपा इकाई में जगह जगह पर आपसी विवाद दिख रहे हैं तो कहीं कहीं भाजपा के नेताओं द्वारा गुंडई भी की जा रही है भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता और अपने कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करना एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। विगत दिनों पार्टी के अंदर चल रहे हो धक्का मुक्की का वाकया सोशल मीडिया पर देखने को मिला, यह तो पार्टी के अंदर की बात थी। लेकिन अबकी बार जनता के बीच भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने भाजपा को फिर शर्मसार कर दिया। आमजन के बीच चर्चाओं का गुबार उठ रहा है जो इस घटनाक्रम को ‘भाजपा की गुंडागर्दी’ की संज्ञा दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कानून हाथ में लिया जाना सीएम योगी की सुशासन की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है अब देखना होगा कि इन घटनाक्रमों केेे बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कोई फैसला लेता है या नहीं।