उ0प्र0-अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 86.55 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
वहीं प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए चाचा-भतीजे पर निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी 2.0 की सरकार में दूसरी बार आज अलीगढ़ दौरे पर पहुँचे।
यहां, मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए 86.55 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह कहना कहीं गलत नहीं होगा कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश भर के जिलों में इस तरह के आयोजित कार्यक्रमों को लगातार संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में संबोधन करते हुए अखिलेश यादव और शिवपाल चाचा भतीजे पर भी निशाना साधा।
योगी आदित्यनाथ ने संबोधन करते हुए कहा, अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जनपद व महानगर है, अपनी एक पहचानन है। अलीगढ़ ने पौराणिक काल से आज़ादी की लड़ाई तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अलीगढ़ के विकास के लिए अलग अलग समय पर निरंतर प्रयास हुए। बाबूजी कल्याण सिंह जी ने तालानगरी के रूप में पहचान दिलाई। आज़ादी के अमृत महोत्सव में जिस ब्रिटन ने भारत पर कई साल राज किया। उस ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर आया है। G20 की अध्यक्षता भारत करेगा। ये भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा की पहचान है। बदलते हुए भारत की ये पहचान है। सबका साथ सबका विकास जो एक नारा नहीं है। ये बल्कि एक प्रकार से परिवर्तन का कारण बना है। एक-एक योजना लोगों तक पहुंची है। स्वावलम्बी बनाया गया है। डबल इंजन की सरकार ने आपकी सुरक्षा व आपको सम्मान देने का कार्य किया है।
राजा महेंद्र प्रताप जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर स्टेट यूनिवर्सिटी बन रही है। ट्रांसप्लांट नगर की स्थापना की जा रही है। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना अलीगढ़ में की जा रही है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अलीगढ़ में जमकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोग कहते हैं यूपी ने दंगा मुक्त करके एक मिसाल पेश की है। आज कर्फ़्यू नहीं दंगे नहीं,,दंगाई नहीं,,दंगाई दंगा करना भूल गए। आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। ये नया प्रदेश है। मेहनत से हर व्यक्ति को सम्मान से जीने का अधिकार देता है। किसी ने गरीबों को परेशान करने का दुस्साहस करने का प्रयास किया तो उसका जीना ज़रूर हराम कर देते हैं। सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। कूड़े को ख़त्म किया जा रहा है। स्वच्छता रैंकिंग में अलीगढ़ को भी सही किया जाएगा। फ्री में राशन व वैक्सीन दी गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के तहत आवास दिए गए, फ़्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर दिए गए, आयुष्मान कार्ड के तहत फ़्री इलाज दिया गया। पिछली सरकारों में लाइट नहीं आती थी। आज एलईडी लाइट दूधिया कलर की पूरे महानगरों से लेकर छोटे शहरों में भी लाइट जलती हुई मिल जाएंगी। बिजली की बचत हैलोजेन से हुई। उससे ये एलईडी लाइट मिली हैं। यानी आम के आम गुठलियों के दाम।
फुटपाथ पर व्यापर करने वालों को कोई नहीं पूछता था। 2 करोड़ 55 लाख शौचालय बनाये हैं। 2 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फ़ोन उप्लबध कराए जाने हैं। आज नौकरी के लिए सैफ़ई खानदान वसूला के लिए नहीं आ सकता है। पहले चाचा भतीजा कहीं कहीं जाते थे। आज यूपी के नौजवान को नौकरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। अब भेदभाव नहीं, हर नौजवान को उसकी योग्यता के हिसाब से नौकरी दी जा रही है। अलीगढ़ के युवाओं में बहुत योग्यता है।