बतादें रात 8.30 बजे कॉल आने के तुरंत बाद, चार चाइल्डलाइन कार्यकर्ताओं को विक्रमादित्य मार्ग स्थित अखिलेश यादव के आवास के आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया। लड़के का पता लगाने के लिए बंदरिया बाग, दिलकुशा मार्ग और हजरतगंज में भी कर्मियों को तैनात किया गया। विवेक शर्मा ने कहा, हम पहली रात में उसका पता नहीं लगा पाए। हालांकि, विक्रमादित्य मार्ग पर एक रेहड़ी वाले ने हमें बताया कि उसने इलाके में एक ऐसा ही लड़का देखा है। अगले दिन, हमारे कार्यकर्ता फिर से उसकी तलाश में निकले, और एक चाट स्टॉल वाले ने उन्हें बताया कि उन्होंने लड़के को फिर से सड़क पर देखा।