आजमगढ़: साइबर फ्रॉड के ₹9,999 पीड़ित को वापस

स्थानीय समाचार

आजमगढ़: साइबर फ्रॉड के ₹9,999 पीड़ित को वापस कराया 

आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी राहत दिलाई। साइबर टीम की सक्रियता से ₹9,999 की पूरी धनराशि फ्रॉडस्टर के खाते से फ्रीज कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

अनूप सेठ पुत्र चंद्रेश सेठ, निवासी रानीपुर राजमो, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के एसबीआई बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से ₹9,999 की धोखाधड़ी कर ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम थाना गम्भीरपुर द्वारा मामले की तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित फ्रॉड खाते को चिन्हित कर धोखाधड़ी की पूरी धनराशि ₹9,999 फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज कराई गई। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने गम्भीरपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *