यूपी0 के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को लेकर समाजवादी पार्टी का बड़ा दावा
प्लेन वाली तस्वीर ट्वीट कर किया गया दावा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने फिर एक बार ट्विटर का खेल खेलते हुए रविवार को उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की एक विशेष विमान में मुस्कुराते हुई हाथ मिलाने वाली तस्वीर के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्रियों के बीच कथित तौर पर चल रहे तनाव पर तंज किया है।
रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी मीडिया सेल के दो ट्वीट को रीट्वीट किया, जिनमें एक विशेष विमान में गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए कहा गया है – ”चलो मिलकर पलटाई।” (चलो मिलकर पलट देते हैं)। दूसरे ट्वीट में कहा गया है, ” 50-50 का जुगाड़ मिलकर कर लिया, 100 सपा वाले प्लस राजभर, निषाद,और पटेल बन गयी अपनी सरकार।