बीजेपी पार्टी द्वारा जिला कार्यकारिणी पर बड़ी कार्रवाई
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के परामर्श से भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने सात लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने एवं बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। शुक्रवार को जारी प्रेसनोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत जहानागंज से आनंद गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता (क्षेत्रीय महामंत्री पि०मो० गोरखपुर क्षेत्र), नगर पंचायत जहानागंज विमल गुप्ता पुत्र मार्कंडेय गुप्ता (पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक), नगर पंचायत जहानागंज सुश्री प्रिया गुप्ता पुत्री ताडकनाथ गुप्ता (कार्यकर्त्ता), नगर पंचायत महाराजगंज श्रीमती मीना जायसवाल, नगर पंचायत महाराजगंज विशाल जायसवाल, नगर पंचायत जीयनपुर आलोक चौरसिया पुत्र कमलेश चौरसिया ( मण्डल अध्यक्ष पि०मो०) और नगर पंचायत जीयनपुर राजेश चौहान पुत्र तिलकु चौहान (वरिष्ठ कार्यकर्त्ता) शामिल हैं।