शहर में BJP प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया उद्घाटन, कानून व्यवस्था, सुशासन व विकास को बताया मुद्दा
आजमगढ़।शहर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित भाजपा प्रत्याशी दीनू के कार्यालय का प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फीता काटकर शुभारंभ किया और मंत्रोच्चारण के बीच कार्यालय की शुरुआत हुई। मीडिया से बातचीत में प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां स्पष्ट है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्य किया है। दंगा और कर्फ्यू से प्रदेश को मुक्त किया है। गुंडा रहित प्रदेश बना रही है और इसीलिए जनता का अटूट विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है। बीजेपी सुशासन और विकास को मुद्दा बनाती है और जब भी शासन में आई है, इस तरह के कार्य को गति प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक जनपद में वहां के समेकित विकास को लेकर विविध योजना तैयार की है। सड़कों, बिजली, नाली नाबदान की व्यवस्था को दुरुस्त किया है। आजमगढ़ में योगी जी ने विश्वविद्यालय की स्थापना कराई है, एयरपोर्ट बन रहा है। मोदी जी के माध्यम से रेलों की कनेक्टिविटी बढ़ी है। लोगों का आवागमन सुलभ हुआ है। लोगों के अन्य जनपदों में जाने की सुविधाएं बढ़ गई हैं। इस प्रकार कानून व्यवस्था सुशासन और विकास इन मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही